अपराधउत्तर प्रदेश

पिता का हत्यारा विमल मलिहाबाद से गिरफ्तार

लखनऊ। मलिहाबाद थाना क्षेत्र में हत्या के मामले में पुलिस एक बेटे सहित उसके तीन साथियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस की माने तो आरोपी बेटे ने जमीन के लालच अपने पिता की हत्या की है। इस सम्बंध में पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार करे जेल भेज दिया।
विदित हो कि सात सितम्बर को ग्राम वाजिद नगर थाना मलिहाबाद में सोहनलाल पुत्र स्व. हिमाचल यादव की संदिग्ध हालात में मौत के सम्बंध में मृतक के पुत्र विमल यादव द्वारा थाना मलिहाबाद में अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की तो पता चला कि वादी ही हत्यारा है। पूछताछ के दौरान विमल यादव ने बताया कि हम दो भाई है और हम दोनों का परिवार अलग-अलग रहता है। मेरे पिता मरे छोटे भाई पवन यादव के पास रहते थे। मैंने घटना से करीब 10 दिन पहले अपना धर्मकांटा बनवाने के लिए पिता के नाम जमीन को मैं अपने नाम एग्रीमेंट कराने के लिए कहा था लेकिन पिता ने मेरे नाम पर जमीन एग्रीमेंट करने के लिए मना कर दिया था। वह हमेशा छोटे भाई पवन व उनके बच्चों को ज्यादा चाहते थे। यह बात मुझे अच्छी नहीं लगती थी और इसी के चलते मेरा कई बार पूर्व में मेरे पिता से वाद विवाद हुआ था। मुझे संदेह था कि कही ऐसा न हो कि पिता अपनी पूरी जमीन छोटे भाई के नाम लिख दे। इसी बात को लेकर वह टेंशन में रहता था। छह सितम्बर को जब उसके पिता घर से खाना खाकर हाते में सोने में आये तो विमल अपने तीन साथियों के साथ रात्रि 10 बजे रस्सा मांगने के बहाने दरवाजा खुलवाकर उन्हें जमीन पर पटक दिया और गमछे के सहारे गला घोंट कर हत्या कर दी और शव को तख्त पर लेटा कर फरार हो गये। सूत्रों की माने तो जब विमल पिता का अंतिम संस्कार करने जा रहा था। तभी ग्रामीणों ने विरोध कर दिया और पुलिस को सूचना दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जहां पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण गला घोंटकर हत्या की बात सामने आयी। जिसके बाद पुलिस ने लोकल मुखबिरों की मदद से आरोपियों को धर दबोचा। इस मामले में पुलिस ने बेटे विमल यादव, अरूण रावत पुत्र इन्द्रजीत, अरूण रावत पुत्र रामस्वरूप, सुमित गौतम पुत्र भगवानदीन को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button