अपराधलखनऊ

बिजनौर थाना क्षेत्र में युवक की हत्या कर फेंका गया शव

लखनऊ। लखनऊ के बिजनौर थाना क्षेत्र में रविवार सुबह 25 वर्षीय युवक का हत्या कर हत्यारों ने शव को झाड़ियों में फेंक कर फरार हो गए। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक के शरीर और चेहरे पर गंभीर चोट के निशान मिले। इस संबंध में बिजनौर पुलिस का कहना है कि मामले में जांच पड़ताल की जा रही है। पीजीआई कल्ली पश्चिम निवासी अतुल रावत (25) शनिवार शाम घर से निकला था। जिसके बाद वह वापस नहीं लौटा। रविवार सुबह बिजनौर के मवैया गढ़ी में उसका शव पड़ा मिला। स्थानीय लोगों ने शव पड़ा देख पुलिस को सूचना दी। इस बीच अतुल के परिवार वाले भी पहुंच गए। जिन्होंने बेटे का अपहरण करने के बाद हत्या किए जाने का दावा किया। परिवार के इस कथन को इंस्पेक्टर राजकुमार ने गलत बताते हुए कहा कि दुर्घटना में अतुल की मौत होना प्रतीत हो रहा है। अतुल के चेहरे पर गम्भीर चोट थी। पूरा चेहरा खून से सना हुआ था। रविवार सुबह शव मिलने के बाद इंस्पेक्टर बिजनौर राजकुमार ने हादसे में युवक की मौत होने की बात कही। इंस्पेक्टर के शब्द सुनते ही परिवार वाले आक्रोशित होकर हंगामा करने लगे। घटना की जानकारी मिलने पर एसीपी कृष्णानगर अरविदं वर्मा मौके पर पहुंचे। जिन्होंने परिवार को समझाते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

Related Articles

Back to top button