अपराधलखनऊ

कृष्णानगर में युवती की हत्या कर हत्यारों ने ट्यूबवेल के गड्ढे में फेंका शव

लखनऊ। राजधानी के कृष्णानगर थाना क्षेत्र में एक युवती की हत्या कर हत्यारों ने शव को बोरे में भरकर कुएं में फेंक कर फरार हो गए। कुए से तेज बदबू आने के बाद लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया। जिसके बाद शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

युवती की पहचान निवासी प्रयागराज व हाल पता राम सिंह हॉस्टल रूपा गुप्ता (27)के रूप में हुई है। युवती की लाश एक बोरे में कृष्णा नगर क्षेत्र के रहने वाले उमाशंकर यादव के खेत में लगे ट्यूबवेल के गड्ढे में पड़ी मिलने से सनसनी फ़ैल गई। उमाशंकर यादव ने इसकी सूचना पुलिस को दी। ट्यूबवेल के गड्ढे में लड़की की लाश मिलने की खबर मिलने के बाद सकते में आए पुलिस अधिकारी दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को बाहर निकलवाकर मामले की छानबीन शुरू की। पुलिस के मुताबिक जांच पड़ताल के दौरान शव के पास से एक पहचान पत्र मिला, जिसके आधार पर शव की पहचान जनपद प्रयागराज व हाल पता राम सिंह हॉस्टल निवासी 25 वर्षीय रूपा गुप्ता के रूप में हुई। मौके पर पहुंची पुलिस डॉग स्क्वायड व फिंगर प्रिंट दस्ते के साथ छानबीन की, लेकिन यह पता नहीं चल पाया है कि युवती की जान किसने और क्यों ली।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button