अपराधलखनऊ

पारा में युवक पर जानलेवा हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार

लखनऊ। पारा पुलिस ने डूडा कॉलोनी में सुमित उर्फ सुशील (21) पर गोली चलाने वाले एक आरोपी करन को गिरफ्तार कर लिया है। वही मुख्य आरोपी शेरू फरार चल रहा है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ विधिक कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया।
विदित हो कि सुमित उर्फ सुशील (21) पुत्र विश्राम निवासी बीबी खेड़ा दूध का काम करता है। पुलिस को मिली जानकारी अनुसार 24 मार्च की शाम वह पेट्रोल डलवा कर घर वापस आ रहा था। तभी पीछे से करन और शेरू निवासी डूडा कॉलोनी ने डूडा कॉलोनी के पास पीछे से गोली चला दी। गोली सुमित के बाएं कंधे को चीरती हुई निकल गई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने घायल को इलाज के लिए लोक बंधु अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसका इलाज चल रहा है। सूत्रों माने तो करन और शेरू अवैध गांजे का धंधा करते हैं जिसको लेकर आपसी विवाद में घटना को अंजाम दिया गया था। इंस्पेक्टर दधिबल तिवारी ने बताया कि आरोपी करन पत्थरकट्टा पुत्र स्वर्गीय अशोक गिहार निवासी नई काशीराम कॉलोनी थाना पारा को एक स्कूटी यूपी 32 केआर 1244, एक तमंचा, एक कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया है। वही मुख्य आरोपी कृपा नारायण कुशवाहा उर्फ शेरू पुत्र स्वर्गीय अमरनाथ निवासी नरपत खेड़ा पारा की तलाश के लिए पुलिस जगह-जगह दबिश दे रही है।

Related Articles

Back to top button