अपराध

इटौंजा : बाइक बेचने पर दोस्त ने की थी वृद्ध की हत्या

इटौंजा। इटौंजा के भिखारीपुर में हुई हत्या के सम्बंध में पुलिस ने खुलासा करते हुए मृतक के दोस्त को हत्यारोपी बनाया है। पुलिस ने बताया कि मृतक द्वारा गिरवी रखी बाइक बेचने पर उसके दोस्त ने ही उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त कुल्हाड़ी भी बरामद कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विधिक कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया।
इटौंजा के भिखारीपुर में अमृतलाल की हत्या उसके ही दोस्त अजय मिश्र ने की थी। शनिवार को पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद यह दावा किया है। एएसपी ग्रामीण हृदयेश कठेरिया के अनुसार अमृतलाल शराब पीने का आदी था। उसकी दोस्ती शुक्लनपुरवा निवासी अजय मिश्र से थी। दोनों लोग साथ में शराब पीते थे। इस आधार पर अजय को पुलिस तलाश रही थी। शनिवार को चंदनापुरवा के पास से आरोपी को पकड़ा गया। पूछताछ में अजय ने बताया कि 27 जनवरी को वह लोग शराब पी रहे थे। उसी दौरान आरोपी ने गाली दे दी थी। जिससे वह तैश में आ गया था। अजय के मुताबिक कुछ वक्त पहले अमृतलाल ने उसकी बाइक गिरवी रख कर ब्याज पर रुपये लिए थे। जिसे शराब में खर्च कर दिया था। यह बात पता चलने पर अजय ने विरोध किया था। लेकिन अमृतलाल उससे ही झगड़ा करने लगा था। इस बीच अजय ने धान की बोरी मांगी थी। जिसे भी देने के लिए अमृतलाल तैयार नहीं हुआ था। 27 जनवरी को दोबारा से झगड़ा होने पर अजय ने कुल्हाडी से हमला कर अमृतलाल की हत्या कर दी थी। जिसके बाद वह फरार हो गया था। एएसपी ग्रामीण के मुताबिक अजय की निशानदेही पर हनुमान मंदिर में बनी कोठरी से कुल्हाड़ी और खून लगा तहमत बरामद किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button