अपराधलखनऊ

पारा : युवक ने की पत्नी की गला दबाकर हत्या

लखनऊ। पारा थाना क्षेत्र के पिंक सिटी में एक विवाहिता की गला दबाकर हत्या कर दी गई। हत्या के बाद पुलिस ने मौके से एक युवक को गिरफ्तार किया है। वहीं पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

मिली जानकारी अनुसार शनिवार की शाम 8:30 बजे पिंक सिटी के ज्ञानेंद्र बिहार में एक माह पहले प्रेम विवाह कर यहां रहने आए विमल और सरिता के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद के बाद विमल ने अपनी पत्नी सरिता की गला दबाकर हत्या कर दी। दोनों ने एक माह पहले प्रेम विवाह किया था। विवाह के बाद से ही दोनों में काफी अनबन होने लगी थी। जिसके कारण दोनों में काफी विवाद होता था। आखिरकार वह दिन आ ही गया जब शनिवार की रात दोनों के बीच जमकर विवाद हो गया। विवाद के बाद पति विमल ने अपनी पत्नी सरिता उम्र लगभग 28 की गला घोट कर हत्या कर दी। घटना के बाद आसपास के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके से विमल उम्र लगभग 31 को गिरफ्तार किया है। पुलिस इस मामले में सभी पहलुओं पर जांच पड़ताल कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button