बड़ी खबरलखनऊ

बिहार रेजिमेंट में तैनात सिपाही की पत्नी की घर में जिंदा जलकर मौत

लखनऊ। कैंट क्षेत्र के नीलमथा इलाके के शाहीनूर कॉलोनी में रविवार सुबह सैन्यकर्मी के घर में आग लगने से हड़कंप मच गया। आग लपटों में फंसी सैन्यकर्मी की पत्नी तनु कुमारी (22) की चीखने-चिल्लाने की आवाज सुन पड़ोसी दौड़े तो बाहर सैन्यकर्मी उसका परिवार दमकलकर्मियों का इंतजार कर रहा था। सूचना पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने दो गाड़ियों की मदद से आग पर काबू पाया और हादसे में झुलसी महिला को आनन-फानन अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस के मुताबिक फारेंसिक टीम की मदद से कमरे में आग लगने का कारण पता लगाया जाएगा।
एडीसीपी पूर्वी अली अब्बास के मुताबिक तुन मूलरूप से बिहार के वैशाली जिले के बिदूपुर इलाके रहने वाली था। मिली जानकारी के मुताबिक सैन्यकर्मी मनीष कुमार रविवार सुबह छुट्टी लेकर घर आया था। कुछ देर बाद पत्नी से किसी बात को लेकर विवाद हुआ तो वह दोस्तों से मिलने बाजार चला गया। कुछ देर बाद तनु ने अपनी सास सुमन देवी से मनीष को बुलाने के लिए कहा तो वह बुलाने चली गई।
पूछताछ में मनीष ने बताया कि घर से धुआं निकलने की सूचना मिली तो आनन-फानन मां के साथ घर पहुंचा और 11.36 पर दमकल को सूचना दी। कुछ ही देर में हजरतगंज से दमकल कर्मी दो गाड़ियों के साथ मौके पर पहुंच गए। कुछ ही मिनटों में आग पर काबू पा लिया गया और अंदर से तनु का शव बरामद किया। शव मिलने की सूचना मिलते ही आलाधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। एडीसीपी के मुताबिक करीब एक बजे हादसे की सूचना मिली। मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कमरे को सील कर फारेंसिक टीम की मदद से आग लगने का कारण पता लगाया जा रहा है। एसीपी कैंट अनूप कुमार सिंह के मुताबिक परिजनों को सूचना दे दी गई है। उनकी तरफ से जो भी तहरीर मिलेगी उसी के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
एक साल पहले हुई थी शादी
पुलिस के मुताबिक एक साल पहले सैन्यकर्मी नागेंद्र सिंह के बेटे मनीष कुमार से तनु की शादी हुई थी। मनीष भी सेना में सिपाही है। मौजूदा समय पर बिहार रेजीमेंट में तैनात है। शादी के बाद से बीच-बीच में छुट्टी लेकर वह घर आया करता था। रविवार सुबह एक महीने की छुट्टी लेकर वह घर आया था। सुबह-सुबह ही दोनों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। जिसके बाद वह अपने दोस्तों से मिलने के लिए पास के बाजार में चल गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button