लखनऊ
छह निरीक्षकों के कार्यक्षेत्र बदले

लखनऊ। राजधानी के पुलिस कमिश्नर डीके ठाकुर में शनिवार को छह निरीक्षकों के कार्य क्षेत्र बदले हैं। जिसमें हजरतगंज इंस्पेक्टर श्याम बाबू शुक्ला को पुलिस लाइन भेजा गया है। अखिलेश कुमार मिश्रा को मोहनलालगंज से हजरतगंज नई तैनाती दी गई है। कुलदीप दुबे को अपराध शाखा के प्रभारी निरीक्षक मोहलालगंज बनाया गया है। धर्मपाल सिंह को प्रभारी निरीक्षक थाना पीजीआई सर पुलिस लाइन भेजा गया है। देवेंद्र विक्रम सिंह को प्रभारी निरीक्षक थाना हुसैनगंज से प्रभारी निरीक्षक थाना पीजीआई बनाया गया है। श्याम सिंह को अतिरिक्त निरीक्षक थाना गोसाईगंज से प्रभारी निरीक्षक हुसैनगंज बनाया गया।



