लखनऊ

मोहन चौकी प्रभारी ने लापता बच्चे को परिजनों के सुपुर्द किया

लखनऊ। पारा थाना क्षेत्र के मोहन चौकी अंतर्गत 5 वर्षीय बालक गायब हो जाने के बाद परिजनों ने इसकी सूचना मोहन चौकी इंचार्ज को दी। घटना के कुछ घंटों बाद मोहन चौकी इंचार्ज ने बच्चे को कड़ी मशक्कत के बाद ढूंढ निकाला और परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
मिली जानकारी अनुसार मॉडल सिटी के रहने वाले सुनील कुमार पुत्र नन्हा निवासी उन्नाव का 5 वर्षीय बच्चा अर्पित कुमार मॉडल सिटी से खेलने के दौरान तकरीबन 1:00 बजे दिन में गायब हो गया। काफी तलाश के बाद जब अर्पित नहीं मिला तो परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को शाम 5:00 पारा थाने को दी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस आनन-फानन में चारों तरफ फैल गई और बच्चे के संबंध में सूचना एकत्र करने लगी। चौकी इंचार्ज मोहन विश्व दीपक ने तत्परता दिखाते हुए बच्चे को शाम 7:00 बजे बुद्धेश्वर चौराहे से बरामद कर लिया और परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button