अपराधलखनऊ

बुर्के वाली ने चुराया था लाखों का सोना, पुलिस ने किया टप्पेबाज महिला को गिरफ्तार

लखनऊ। चौक थाना पुलिस ने ज्वेलर्स की दुकान में टप्पेबाजी करने वाली महिला को गोरखपुर से गिरफ्तार किया। आरोपी महिला ने 55 लाख के जेवर पार करने के बाद लखनऊ में अपने परिचित के घर रखा था। पुलिस ने चोरी के जेवर भी बरामद कर लिए हैं।
चौक बाजार में किरधारी लाल इंद्र प्रसाद नाम से कृष्णा रस्तोगी ज्वेलरी की दुकान चलाते हैं। वह बीएल ब्रांड की ज्वेलरी बेचते हैं। महिला रविवार करीब दोपहर 12.30 बजे दुकान में सामान खरीदने के बहाने घुसी थी। ज्वेलरी देखते समय कर्मचारी को अपनी बातों में उलझा लिया। उसका ध्यान हटा तो जेवर लेकर भाग गई। कर्मचारी जब जेवर वापस रखने लगा तब उसे टप्पेबाजी की जानकारी हुई। जिसके बाद पी?ित ने अज्ञात महिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने 100 से ज्यादा सीसीटीवी और सर्विलांस की मदद से मंगलवार को शाम 5 बजे गोरखपुर राजघाट निवासी अफसरी पुत्री बच्चन को गिरफ्तार किया। पूछताछ में पता चला कि उसने जेवर चोरी करने के बाद लखनऊ में सराय आगामीर चौक निवासी चुन्नु के घर पर रख दिया था। पुलिस ने महिला की निशानदेही पर चोरी का 629.6 ग्राम सोना बरामद किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button