अपराध

विधान सभा के सामने हाथ की नस काटकर की आत्महत्या का प्रयास

लखनऊ। कुछ लोगों से परेशान होकर एक युवक ने विधान सभा के सामने आत्महत्या करने पहुंच गया। जहां ब्लेड से अपने हाथ की नस को काट लिया। खून बहता देख विधान भवन के सामने तैनात पुलिस कर्मियों ने अधिकारियों को सूचना देकर उसे सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसका इलाज चल रहा है।
विदित हो कि विधानभवन गेट नंबर एक के सामने सोमावर दोपहर 32 वर्षीय शेखू ने हाथ की नस काटकर आत्महत्या का प्रयास किया। उसे गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया। जहांं से प्राथमिक उपचार के बाद हजरतगंंज पुलिस ने महानगर पुलिस के सिपुर्द कर दिया। शेखू पेपर मिल कालोनी स्टाफ क्वार्टर का रहने वाला है। सुबह स्टाफ क्वार्टर के पीछे कुछ लोग लकड़ी के ठूंठ खोदने के लिए गड्ढे खोदे थे। शेखू के विरोध पर उन लोगों ने उसे पीटा था। अब महानगर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
शेखू मुंह में ब्लेड का टुकड़ा लेकर करीब 12.30 बजे विधानभवन गेट नंबर एक के पास पहुंचा। यहां उसने हाथ की नस काट ली। शेखू को खून से लथपथ देख पुलिस कर्मियों के होश उड़ गए। सूचना मिलते ही इंस्पेक्टर हजरतगंज श्यामबाबू शुक्ला पहुंचे। आनन फानन शेखू को अस्पताल ले जाया गया। शेखू के हाथ के नस काटने की सूचना पर उसकी मां मीना, पत्नी रीता सिंह परिवारजन अस्पताल पहुंचे। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे महानगर पुलिस के सिपुर्द कर दिया गया। महिला ने पेट्रोल डालकर आत्मदाह का प्रयास किया, लेकिन अखिलेश यादव ने उसकी ओर ध्यान नहीं दिया।
इंस्पेक्टर महानगर ने बताया कि शेखू के पेपर मिल स्टाफ क्वार्टर के पीछे मिल का एक मैदान है। जिसमें काफी पहले पुराने पेड़ काटे गए थे। उनके ठूंठ मैदान में हैं। आग तापने के लिए आस पड़ोस की बस्ती के कुछ लोग ठूंठ खोद रहे थे। जिससे मैदान में गड्ढे हो गए थे। शेखू शौच के लिए गया था। शेखू ने विरोध किया तो कुछ लोगों ने उसे पीट दिया। शेखू ने अभी इस संबंध में कोई तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलते ही कार्रवाई की जाएगी। शेखू नशे का लती भी है। इंस्पेक्टर ने बताया कि शेखू ने मारपीट की भी पहले थाने पर कोई सूचना नहीं दी थी। शेखू के भाई अनुज ने बताया कि उन्हें नहीं पता कि भाई से किसका झगड़ा हुआ है। भाई उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहा था। बस इतना भाई ने बताया कि कुछ लोगों ने उसे पीटा है। किस समय भाई विधानभवन के पास पहुंच गया इसकी उन्हें कोई जानकारी नहीं है। पुलिस ने दोपहर फोन कर बताया कि भाई ने हाथ की नस काट ली है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button