लखनऊ

पूर्व ब्लाॅक प्रमुख पर जानलेवा हमला करने वाले अन्य छह आरोपियों का नहीं लगा सुराग

मुख्य आरोपी मोनू रावत गिरफ्तार
लखनऊ। काकोरी हत्याकाण्ड में मुख्य आरोपी की गिरफ्तार बाद पुलिस अन्य छह नामजद आरोपियों का सुराग नहीं लग पाया है। पुलिस की माने तो आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विदित हो कि शुक्रवार की रात लगभग 10 बजे पूर्व ब्लाक प्रमुख राम विलास रावत कुवारे लोधी के यहां तिलक समारोह में शामिल होने के लिए तेजकिशन खेड़ा मजरा रानी खेड़ा गांव में पहुंचे थे। जहां चुनावी रजंशी में पहले से मौजूद हथियार बंद बदमाशों ने अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। जिसमें अनंत यादव (60) की मौके पर ही मौत हो गयी। जबकि अमित उर्फ छोटू, जयकरन घायल हो गये। पुलिस ने तहरीर के आधार पर सात लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया है। जहां रविवार के दिन मोनू रावत को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। जबकि पुलिस अन्य छह आरोपियों का कोई सुराग नहीं लगा पायी है। पुलिस की माने तो अन्य आरोपियों की तलाश के लिए कई टीमें लगायी गयी है। जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया जायेगा। वहीं पूर्व ब्लाॅक प्रमुख रामविलास रावत की हालत समान्य बतायी जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button