उत्तर प्रदेशबड़ी खबर
एसटीएफ ने मुठभेड़ के दौरान सवा लाख के इनामी बदमाश को किया ढे़र
लखनऊ। यूपी एसटीएफ की नोएडा यूनिट और थाना गुलावटी, बुलन्दशहर पुलिस की संयुक्त टीम से थाना गुलावटी क्षेत्र में मुठभेड़ के दौरान एक सवा लाख के इनामी बादमाश को मार गिराया गया। उसपर हत्या, डकैती व डकैती के दौरान हत्या के कई मुकदमें उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों के थाने में दर्ज है।
बदमाश की पहचान साहब सिंह उर्फ सुनील सिंह पुत्र चित्तर सिंह (चनदी) निवासी सजेती जसराना जनपद फिरोजाबाद के रूप में हुई है। जिसपर जनपद गोंडा से एक लाख और जनपद बुलन्दशहर से 25,000 का इनाम घोषित किया गया था। यह घरों में डकैती और डकैती के साथ हत्या करने वाले घुमंतू जनजाति के कुख्यात गैंग का सदस्य था। यह थाना डिबाई में 11 सितम्बर 2019 को डकैती के रजिस्टर्ड गैंग, डी-14 गैंग का सक्रिय सदस्य था।
प्रमुख घटनाएँ
- 18 अगस्त 2001 को थाना कोतवाली नगर गोंडा क्षेत्र में घर में घुसकर साथियों के साथ डकैती डाली थी जिसमे घर के सभी 14 लोगों को गंभीर रूप से घायल कर दिया था उन्मे से दो बच्चों सहित कुल पाँच लोगों की मौके पर ही मोत हो गई थी।
- 19 दिसम्बर 2006 को थाना छर्रा अलीगढ़ क्षेत्र में घर में घुस कर दो लोगों की हत्या करके डकैती डाली थी।
20 सितम्बर 2014 को थाना कोतवाली नगर बुलन्दशहर क्षेत्र में घर में घुसकर मारपीट करके सोने चाँदी के जेवर, डबल बैरल बंदूक आदि लूट लिया था। - 20 अक्टूबर, 2014 को थाना डिबाई क्षेत्र में घर में घुसकर मारपीट कर घायल करके जेवर, बंदूक आदि लूट लिया था।